पटना, 30 अप्रैल (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति और सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचे।
उन्होंने सुशासन तथा पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने पटना के अधिवेशन भवन में जिला अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ पूरी निष्ठा से जनसेवा के लिए समर्पित रहने का निर्देश दिया।
चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के माध्यम से विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।’’
चौधरी ने बताया कि बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, विधि-व्यवस्था की स्थिति तथा जनसेवा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई। भाषा कैलाश जितेंद्र
जितेंद्र