Reported By: Vijendra Pandey
,जबलपुर। Anganwadi Worker Salary Latest News: मध्यप्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए हाईकोर्ट से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। न्यायालय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए उनका मानदेय बहाल करने का आदेश दिया है।
Anganwadi Worker Salary Latest News: हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जून 2019 से जून 2023 के बीच घटाए गए मानदेय को पुनः लागू किया जाए। साथ ही राज्य सरकार को निर्देश दिए गए हैं कि इस अवधि के दौरान बकाया (एरियर्स) की राशि 6 प्रतिशत ब्याज के साथ संबंधित कर्मचारियों को चुकाई जाए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि करीब 48 माह के एरियर्स का भुगतान 120 दिनों के भीतर किया जाए। इसके अलावा, रिटायरमेंट के समय ग्रेच्युटी का भुगतान ग्रेच्युटी एक्ट के निर्धारित फार्मूले के अनुसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।