रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई एमईटीएल ने मनीष जायसवाल को सीईओ नियुक्त किया

Ads

रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई एमईटीएल ने मनीष जायसवाल को सीईओ नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 06:52 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 06:52 PM IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की इकाई मॉडल इकॉनमिक टाउनशिप लिमिटेड (एमईटीएल) ने मनीष जायसवाल को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

एमईटीएल हरियाणा के झज्जर में 8,250 एकड़ में फैली एक बड़ी एकीकृत टाउनशिप ‘रिलायंस मेट सिटी’ विकसित कर रही है। कंपनी ने सोमवार को बयान में बताया कि एमईटीएल में शामिल होने से पहले जायसवाल एल्डिको ग्रुप के सीईओ के रूप में कार्यरत थे।

अपनी नई भूमिका में जायसवाल रिलायंस मेट सिटी के समग्र कारोबार और विकास रणनीति का नेतृत्व करेंगे। वह औद्योगिक, आवासीय और वाणिज्यिक विकास को गति देने, नए निवेश और व्यवसायों को आकर्षित करने, विकास परियोजनाओं को मजबूती प्रदान करने तथा विभिन्न परिसंपत्ति श्रेणियों में एकीकृत परिवेश का विस्तार करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

एमईटीएल के पूर्णकालिक निदेशक श्रीवल्लभ गोयल ने कहा, ‘‘विकास, रणनीतिक साझेदारी, राजस्व सृजन और ब्रांडेड रियल एस्टेट में उनका अनुभव रिलायंस मेट सिटी को उसके विस्तार के अगले चरण में ले जाने के लिए पूरी तरह उपयुक्त बनाता है।’’

इस टाउनशिप में प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों सहित 12 देशों की 650 से अधिक कंपनियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय