Milk Price Hike News: सरकार बदलते ही इस राज्य की जनता की जेब पर बढ़ा बोझ, 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ी इस दूध की कीमत, नए दाम जानें यहां

Ads

Milk Price Hike News: दूध कंपनी मिल्मा ने केरलम में एक जून से दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 09:02 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 09:05 PM IST

Milk Price Hike News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सहकारी दूध कंपनी मिल्मा ने बढ़ाई दूध की कीमत।
  • कंपनी ने प्रति लीटर 4 रुपए बढ़ाई दूध की कीमत।
  • 1 जून 2026 से लागू होंगे बढ़ाए गए दाम।

Milk Price Hike News: तिरुवनंतपुरम: प्रमुख सहकारी दूध कंपनी मिल्मा ने बुधवार को केरलम में एक जून से दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके पीछे उत्पादन और वितरण लागत में भारी बढ़ोतरी और डेयरी किसानों को बढ़ते नुकसान से बचाने की जरूरत का हवाला दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला केरल कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (केसीएमएमएफ) – जिसे आम तौर पर मिल्मा के नाम से जाना जाता है – के निदेशक मंडल की यहां हुई एक बैठक में लिया गया।

किसानों को मिलेगा बढ़ी हुई कीमतों का हिस्सा

मिल्मा के चेयरमैन के.एस. मणि ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि कीमत में बढ़ोतरी का ज्यादातर हिस्सा डेयरी किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘एक जून से कीमत में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। चूंकि मिल्मा किसानों का एक समूह है, इसलिए यह फैसला लिया गया है कि बढ़ोतरी का सबसे बड़ा हिस्सा उन्हीं को दिया जाए।’’ (Milk Price Hike News) उनके अनुसार, बढ़ी हुई राशि का 83.75 प्रतिशत हिस्सा किसानों को मिलेगा।

किसानों को प्रति लीटर मिलेंगे इतने रुपए

ilk Price Hike News: मणि ने कहा कि चार रुपये प्रति लीटर की कुल बढ़ोतरी में से, डेयरी किसानों को 3.35 रुपये मिलेंगे, जबकि डेयरी सहकारी समितियों को 25 पैसे (6.25 प्रतिशत) मिलेंगे। सहकारी समितियों और विक्रेताओं को भी उचित हिस्सा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई कीमतें लागू होने के साथ ही, किसानों को दी जाने वाली खरीद कीमत 40.04 रुपये से बढ़कर 43.39 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। (Milk Price Hike News)  उन्होंने कहा कि मिल्मा बढ़ी हुई राशि में से केवल एक मामूली हिस्सा ले रहा है, और किसानों को दिए जाने वाले हिस्से में कोई कटौती नहीं कर रहा है।

इस वजह से बदली गई कीमत

बोर्ड ने पाया कि उत्पादन लागत में भारी बढ़ोतरी और कम मुनाफे ने राज्य के डेयरी किसानों को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे इस क्षेत्र को बनाए रखने के लिए कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया था। (Milk Price Hike News)  मिल्मा ने केरल के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के बाद सूखे जैसी स्थितियों, स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए पड़ोसी राज्यों से खरीदे जाने वाले दूध की बढ़ती कीमतों और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण परिवहन और वितरण खर्चों में हुई वृद्धि का भी हवाला दिया।

इन्हे भी पढ़ें:-