विदेशी बाजारों में आई गिरावट से अधिकांश तेल-तिलहन के दाम टूटे

विदेशी बाजारों में आई गिरावट से अधिकांश तेल-तिलहन के दाम टूटे

विदेशी बाजारों में आई गिरावट से अधिकांश तेल-तिलहन के दाम टूटे
Modified Date: May 21, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: May 21, 2026 9:08 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर असमंजस की स्थिति और उहापोह के बीच विदेशों में आई गिरावट के कारण घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को मूंगफली को छोड़कर बाकी सभी तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट आई। इस गिरावट के बीच सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल टूटते नजर आये। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से दाम नीचा होने की वजह से बड़ी औद्योगिक इकाइयों की मांग बनी रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज और शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट रही।

सूत्रों ने बताया कि सोयाबीन प्लांट वालों ने सुबह देश में सोयाबीन के खरीद दाम 100-250 रुपये क्विंटल तक घटाये पर जब उन्हें सौदे नहीं मिले तो शाम को लगभग 25 रुपये क्विंटल दाम फिर से बढ़ाये। इसी प्रकार, सरसों मिलों ने सरसों का खरीद दाम सुबह लगभग 100 रुपये क्विंटल तक घटाये लेकिन सौदे नहीं मिलने पर इस दाम में कुछ बढ़ोतरी की। कुल मिलाकर अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की परिस्थितियों को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच विदेशों में खाद्य तेल कीमतों में गिरावट रहने से यहां भी इस बात का नकारात्मक असर देखने को मिला।

सूत्रों ने कहा कि मूंगफली पहले से ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचा बिक रही है, इसलिए विदेशों में आई गिरावट के असर से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम अछूते रहे और स्थिर बंद हुए। सस्ता होने की वजह से इसकी औद्योगिक मांग बनी हुई है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,350-7,375 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,725-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,545-2,845 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,510-2,610 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,510-2,655 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,700 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,550-7,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 7,200-7,275 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में