अधिकांश तेल तिलहन कीमतों में सुधार

Ads

अधिकांश तेल तिलहन कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - February 5, 2024 / 09:31 PM IST,
    Updated On - February 5, 2024 / 09:31 PM IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) विदेशी बाजारों में मामूली सुधार के रुख के बीच सोमवार को देश के तेल-तिलहन बाजार में सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार का रुख दिखा। मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में मामूली सुधार था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र के विदर्भ में सहकारी संस्था नेफेड ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सोयाबीन तिलहन की खरीद शुरू कर दी है जिसके कारण सोयाबीन तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए या दूसरे शब्दों में कहें तो सोयाबीन तिलहन के दाम टूटने से बच गये। वहीं दूसरी ओर पाम, पामोलीन तेल के दाम मजबूत होने से मांग बढ़ने के कारण सोयाबीन तेल के दाम में सुधार दिखा।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में सुधार की वजह से सीपीओ और पामोलीन के दाम में भी सुधार आया। वैसे, सोयाबीन तेल से महंगा होने के कारण पाम, पामोलीन की मांग कम है।

सूत्रों ने कहा कि अगले 5-10 दिनों में मंडियों में सरसों के नई फसल की आवक बढ़ने लगेगी और पिछला स्टॉक बचा होने के बीच इसके खपने की समस्या रहेगी। सस्ते आयातित तेलों की मौजूदगी में महंगा बैठने वाले सरसों तेल का मौजूदा कीमत पर बाजार में खपना लगभग असंभव है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार पिछले साल से अधिक सरसों खरीदती भी है तो भी पूरी सरसों को खपाना मुश्किल है। सरकार को देशी तेल-तिलहन को बढ़ावा देने के लिए इसके बाजार को विकसित करने की ओर जोर देना होगा।

सूत्रों ने कहा कि आयात करने में पामोलीन से सोयाबीन तेल का थोक भाव दो रुपये किलो सस्ता हो गया है। सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिये कि क्या आम उपभोक्ताओं को सोयाबीन रिफाइंड तेल सस्ता होने का लाभ मिल रहा है अथवा नहीं।

सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,250-5,300 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,350-6,425 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,245-2,520 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,660 -1,760 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,660 -1,765 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,525 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 7,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,975 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,615-4,645 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,425-4,465 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश अधिकांश राजेश अजय

अजय