शिकॉगो एक्सचेंज मजबूत रहने से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

शिकॉगो एक्सचेंज मजबूत रहने से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

शिकॉगो एक्सचेंज मजबूत रहने से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
Modified Date: June 1, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: June 1, 2026 9:24 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) शिकॉगो एक्सचेंज के मजबूत रहने के कारण सोमवार को अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार दर्ज हुआ तथा सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम मजबूती दर्शाते बंद हुए। प्लांट वालों द्वारा दाम घटाये जाने की वजह से सोयाबीन तिलहन में गिरावट देखी गई।

शिकॉगो एक्सचेंज में लगभग दो प्रतिशत की तेजी है। लेकिन उसका अधिक असर स्थानीय बाजार में नहीं दिखा। मलेशिया एक्सचेंज बंद है और शुक्रवार के बाद यहां अब बुधवार को कारोबार होगा तो आगे की दिशा के बारे में पता लगेगा। मलेशिया में सट्टेबाजी का अधिक दवाब देखने को मिलता है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज की मजबूती का अधिक असर स्थानीय कारोबार पर नहीं दिखा। शिकॉगो एक्सचेंज में जिस तरह तेजी थी, उसका मामूली असर ही यहां दिखा और खाद्य तेल कीमतों में मामूली सुधार देखने को मिला। सोयाबीन प्लांट वालों द्वारा सोयाबीन का खरीद दाम घटाने के कारण सोयाबीन तिलहन में जरूर गिरावट देखी गई।

उन्होंने कहा कि गर्मी की मूंगफली फसल की अच्छी मांग है और मूंगफली के दाम भी काफी सुधर गये हैं। किसानों को मूंगफली, सरसों, सोयाबीन जैसी फसलों के बेहतर दाम मिल रहे हैं। इससे आगे जाकर इनकी पैदावार बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। बरसात में अचार बनाने वाली कंपनियों की मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन में भी सुधार आया।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,825-7,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,925-7,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,560-2,860 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,615-2,715 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,615-2,760 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,950 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,625 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,350-7,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 7,000-7,075 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में