विदेशों में नरमी से अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट

Ads

विदेशों में नरमी से अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 17, 2024 / 07:18 PM IST,
    Updated On - February 17, 2024 / 07:18 PM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) देश के तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को मांग नरम रहने और आवक बढ़ने से सरसों और सोयाबीन तेल-तिलहन की कीमतों में गिरावट आई।

शिकागो एक्सचेंज शुक्रवार रात गिरावट के साथ बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोया मिल (डीओसी) की मांग में नरमी से सोयाबीन की कीमतों में गिरावट रही है। सरसों की आवक बढ़ने से इसकी कीमतों में गिरावट आ रही है। सरसों की आवक आगे और बढ़ेगी।

तेल संगठनों का कहना है कि तेल उद्योग संकट से गुजर रहा है। उन्होंने इसे बचाने के लिए सरकार से सोया मिल और सरसों मिल के निर्यात पर 15 से 20 प्रतिशत की सब्सिडी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार से सब्सिडी मिलने से किसानों को भी उनकी फसल की उपयुक्त कीमत दिलाई जा सकेगी।

सूत्रों का कहना है कि आयात वाले सस्ते तेल का फायदा उपभोक्ता को नहीं मिल रहा है। हालांकि, थोक भाव टूटे हैं लेकिन खुदरा मूल्य में नरमी नहीं आई है। इसलिए, अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर नजर रखने के लिए एक पोर्टल बनाने की जरूरत है।

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,200-5250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,150-6,225 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,165-2,440 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,650-1,750 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,650 -1,755 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,675 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,425 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,075 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,600-4,630 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,410-4,450 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय