मुथूट माइक्रोफिन, फ्लेयर राइटिंग, हैप्पी फोर्जिंग्स को आईपीओ की मंजूरी मिली

मुथूट माइक्रोफिन, फ्लेयर राइटिंग, हैप्पी फोर्जिंग्स को आईपीओ की मंजूरी मिली

मुथूट माइक्रोफिन, फ्लेयर राइटिंग, हैप्पी फोर्जिंग्स को आईपीओ की मंजूरी मिली
Modified Date: October 30, 2023 / 10:01 pm IST
Published Date: October 30, 2023 10:01 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) मुथूट माइक्रोफिन, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज और हैप्पी फोर्जिंग्स को प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।

इन तीनों कंपनियों ने जुलाई और अगस्त के दौरान सेबी के पास आईपीओ संबंधी कागजात दाखिल किए थे और उन्हें 23-27 अक्टूबर के बीच नियामक से अवलोकन पत्र मिले। बाजार नियामक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सेबी से अवलोकन पत्र मिलने का मतलब है कि ये कंपनियां अब आईपीओ लाने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।

इन कंपनियों के शेयरों को एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

आईपीओ प्रस्ताव के मुताबिक, मुथूट माइक्रोफिन के निर्गम में 950 करोड़ रुपये तक की ताजा पेशकश और 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल होगी।

पेन बनाने वाली कंपनी फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निर्गम का आकार 745 करोड़ रुपये है, जिसमें 365 करोड़ रुपये की ताजा पेशकश और 380 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है।

वाहन कलपुर्जे बनाने वाली हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड के आईपीओ में 500 करोड़ रुपये की ताजा पेशकश शामिल है। इसके अलावा प्रवर्तक और अन्य शेयरधारक 80.55 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश भी लाएंगे।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में