नायडू ने केंद्रीय कर में अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए मोदी, सीतारमण का जताया आभार

Ads

नायडू ने केंद्रीय कर में अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए मोदी, सीतारमण का जताया आभार

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 02:04 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 02:04 PM IST

अमरावती, दो अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्य को अतिरिक्त 4,597 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रविवार को आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि नियमित मासिक कर हिस्सेदारी के साथ जारी की गई है, जो आम तौर पर हर महीने की 10 तारीख को राज्यों को दी जाती है।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “आंध्र प्रदेश के हिस्से के रूप में केंद्रीय करों में नियमित मासिक कर हिस्सेदारी के साथ जारी की गई 4,597 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि राज्य में विकास कार्यक्रमों को और गति देगी। आंध्र प्रदेश की जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कर हिस्सेदारी से राज्यभर में विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी और विकास पहल को और रफ्तार मिलेगी।

भाषा

यासिर अजय

अजय