Gorakhpur Murder News: 9 साल की बच्ची के साथ रास्ते में हुआ खौफनाक कांड, इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ads

Gorakhpur Murder News: 9 साल की बच्ची के साथ रास्ते में हुआ खौफनाक कांड, इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 02:12 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 02:18 PM IST

Gorakhpur Murder News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 9 साल के मासूम की हत्या
  • 8-9 हमलावरों ने घेरकर बरसाए लाठी-डंडे
  • पूरे इलाके में मचा हड़कंप

गोरखपुर: Gorakhpur Murder News उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक 9 साल की मासूम की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि 8 से 9 हमलावारों ने लाठी और डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Gorakhpur Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के माधवपुर ग्राम की है। बताया जा रहा है कि मासूम अपने मौसा की दुकान जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में 8 से 9 हमलावारों ने उन्हें घेर लिया और मासूम पर लाठी डंडे बरसाने लगे। घटना के बाद घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि मासूम चौथी कक्षा की स्टूडेंट थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहां हुई?

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के माधवपुर ग्राम में।

मृतक बच्ची की उम्र कितनी थी?

9 साल, चौथी कक्षा की छात्रा।

हमलावर कितने थे?

लगभग 8 से 9 लोग।