Reported By: Suman Pandey
,Raipur Exam Centre News | Photo Credit: AI
रायपुर: Raipur Exam Centre News राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक परीक्षा सेंटर में रविवार को हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक छात्रा को परीक्षा केंद्र (Raipur Exam Candidate) में प्रवेश नहीं दिया गया। जिसके बाद छात्रा और केंद्र के कर्मचारियों के बीच बहस हो गई।
Raipur Exam Centre News मिली जानकारी के अनुसार, आज जल संसाधन विभाग की परीक्षा चल रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा देने के लिए बलौदा बाजार से पहुंची हुई थी। इसी दौरान परीक्षा केंद्र में ड्रेस कोड और निर्धारित समय (टाइमिंग) को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते छात्रा और केंद्र के कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हो गई।
जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत करवाया और विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने छात्रा को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि छात्रा को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं देने की वास्तविक वजह क्या थी और विवाद किन परिस्थितियों में बढ़ा।
रायपुर में परीक्षा केंद्र पर छात्रा ने किया हंगामा https://t.co/ag3tr4Qcwv
— IBC24 News (@IBC24News) August 2, 2026