रियल एस्टेट कंपनी एसेट्ज ने सेबी के पास गोपनीय मार्ग से आईपीओ दस्तावेज जमा कराए

Ads

रियल एस्टेट कंपनी एसेट्ज ने सेबी के पास गोपनीय मार्ग से आईपीओ दस्तावेज जमा कराए

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 02:03 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 02:03 PM IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी एसेट्ज लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये लगभग 1,200 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं।

सिंगापुर स्थित निवेश कोष एजीपी पार्टनर्स कंपनी में एक प्रमुख शेयरधारक है।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसने निर्गम के लिए गोपनीय मार्ग से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और शेयर बाजारों के पास दस्तावेजों का मसौदा (डीआरएचपी) जमा किया है।

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, आईपीओ का आकार लगभग 1,200 करोड़ रुपये तय किया गया है।

उन्होंने बताया कि जेएम फाइनेंशियल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट्स एडवाइजर्स इस प्रस्तावित निर्गम के बुक-रनिंग लीड प्रबंधक हैं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय