मेरठ। Meerut Crime News: मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र से एक दिल को झकझोर कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर 6 माह के बेटे की हत्या कर दी। मामले को छिपाने के लिए बच्चे के शव को नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, नाले में मिले मासूम की पहचान सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर छन्नों गांव निवासी इमरान और शबाना के छह माह के बेटे साहिल के रूप में हुई।पुलिस जांच में पता चला कि छह माह के बच्चे का पिता इमरान पंजाब के बठिंडा स्थित एक राइस मिल में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी शबाना की दोस्ती तीन माह पहले इंस्टाग्राम (Instagram Love Affair Crime) पर हापुड़ के मुदाफरा गांव के रहने वाले विशाल कुमार से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।
Meerut Crime News पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई की रात शबाना दवा लेने का बहाना बनाकर बेटे साहिल के मेरठ के सोहराब गेट बस स्टैंड पहुंची, जहां उसका प्रेमी विशाल पहले से उसका इंतजार कर रहा था। आरोप है कि विशाल ने शबाना को भरोसा दिलाया कि यदि बच्चा साथ रहा तो उनका रिश्ता परिवार स्वीकार नहीं करेगा। उसने शबाना को बहलाया कि बच्चे को अपने परिचित के पास सुरक्षित छोड़कर आयेगा। विशाल साहिल को नौचंदी क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी के पास ले गया। वहां उसने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को एक खुले नाले में फेंक दिया।
Meerut Crime News 13 जुलाई को जब कचरा बीनने वाले एक व्यक्ति ने नाले में बच्चे का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। 14 दिन बाद पंजाब से इमरान अपने घर पहुंचा, पत्नी और बेटे को न पाकर ढूंढा, सहारनपुर कज गंगोह थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने 26 जुलाई को शबाना को हापुड़ के मुदाफरा गांव से बरामद कर लिया। इसके बाद पूरी 6 माह के बेटे की हत्या कर का राज खुल गया और पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें