निवेश आकर्षित करने के लिए दो से सात जून तक रूस की यात्रा पर जाएंगे नारा लोकेश

Ads

निवेश आकर्षित करने के लिए दो से सात जून तक रूस की यात्रा पर जाएंगे नारा लोकेश

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 01:24 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 01:24 PM IST

अमरावती, 31 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश राज्य में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से दो से सात जून तक रूस का दौरा करेंगे।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरे के दौरान लोकेश ‘सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकॉनमिक फोरम (एसपीआईईएफ’26)’ में भाग लेंगे, जो रूस के प्रमुख वैश्विक व्यापार और निवेश आयोजनों में से एक है।

बयान में कहा गया, “निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से लोकेश दो जून से सात जून तक रूस के दौरे पर रहेंगे।”

मंत्री को सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जिसमें दुनिया भर के कारोबारी नेता, नीति निर्माता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

अपनी रूस यात्रा के दौरान लोकेश कई प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे और आंध्र प्रदेश में निवेश के अवसरों को प्रस्तुत करेंगे।

बयान में कहा गया कि यह यात्रा राज्य को निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने और विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में परियोजनाएं आकर्षित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

भाषा योगेश अजय

अजय