Chhattisgarh Weather Today | Photo Credit: AI
रायपुर: Chhattisgarh Weather Today पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहतभरी खबर सामने आई है। प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
Chhattisgarh Weather Today मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के ऊपर एक सिस्टम सक्रिय होने होने जा रहा है। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवाएं चलने, अंधड़ आने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
वहीं शाम के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी रायपुर में भी बारिश, तेज हवाओं और अंधड़ की संभावना है।