ग्रामीण भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी पहल की शुरुआत
ग्रामीण भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी पहल की शुरुआत
नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने शुक्रवार को जयपुर से ‘राष्ट्रीय उद्यमी सशक्तीकरण पहल’ (एनईईडी) की शुरुआत की। इसका उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को मजबूत करना और भारत को वैश्विक कौशल केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
इस अवसर पर स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (एसआईआईसी), जयपुर की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान भी किया गया।
सरकारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से शुरू की गई यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता के लिए मजबूत परिवेश तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों के लिए व्यवस्थित राह उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।
चौधरी ने कहा कि एनईईडी और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर जैसे प्रयासों के माध्यम से गांवों और छोटे शहरों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में उद्यमी बनने या वैश्विक कार्यबल में अवसर हासिल करने का भरोसा और अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा परिवेश तैयार करना है, जहां कौशल केवल रोजगार तक सीमित न रहकर आर्थिक प्रगति, स्थिरता और दीर्घकालिक सशक्तीकरण का माध्यम बने।
पहली पीढ़ी के उद्यमियों को सक्षम बनाने में इन उद्योग भागीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। वे मानकीकृत कारोबारी मॉडल, प्रौद्योगिकी एकीकरण, ब्रांडिंग, मेंटरशिप, आपूर्ति श्रृंखला सहयोग और सुनिश्चित बाजार पहुंच उपलब्ध कराएंगे। इससे देशभर में विस्तार-योग्य, टिकाऊ और बाजार से जुड़े ग्रामीण उद्यम विकसित करने में मदद मिलेगी।
भाषा प्रेम प्रेम रमण
रमण

Facebook


