नवी मुंबई, गुवाहाटी दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में शामिल

नवी मुंबई, गुवाहाटी दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में शामिल

नवी मुंबई, गुवाहाटी दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में शामिल
Modified Date: June 16, 2026 / 09:09 pm IST
Published Date: June 16, 2026 9:09 pm IST

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) नवी मुंबई और गुवाहाटी में अदाणी समूह के परिचालन वाले हवाई अड्डों को ‘प्रिक्स वर्साय’ की दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डे- 2026 की सूची में शामिल किया गया है।

इन हवाई अड्डों को इस सूची में शामिल किया जाना भारत के विमानन बुनियादी ढांचे को मिल रही बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मान्यता को दर्शाता है।

वास्तुकला और डिजाइन के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार संस्था प्रिक्स वर्साय ने अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 तथा लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे गुवाहाटी के टर्मिनल-2 को ‘विश्व के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की 2026 सूची’ में स्थान दिया है।

कंपनी के बयान के अनुसार, सूची में शामिल ये सातों हवाई अड्डे अपनी विशिष्ट और उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं। ये हवाई अड्डे दर्शाते हैं कि आधुनिक विमानन अवसंरचना अब पारंपरिक मानकों से आगे बढ़कर यात्रियों को अधिक समृद्ध, आकर्षक और सामंजस्यपूर्ण अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है।

इस सूची में अन्य हवाई अड्डे ग्वांगझू, फ्रैंकफर्ट, कंडल स्टुएंग, पिट्सबर्ग और सैन डिएगो हैं।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में