Throwing Eggs on TMC Leader Video: नहीं देखी होगी किसी नेता पर अंडो की ऐसी बारिश.. कोर्ट से बाहर आते ही अचानक हुआ हमला, पुराने मामले में भी दो की गिरफ्तारी, देखें वीडियो..
Throwing Eggs on TMC Leader Video: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंकने की घटनाएं, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Throwing Eggs on TMC Leader Video || ANI File/AI Generated File
- कुनाल घोष पर ममता आवास के बाहर अंडा फेंका गया।
- पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- रानीगंज में टीएमसी नेता सौमित्र बनर्जी पर भी हमला।
कोलकाता: कुछ दिनों पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कुनाल घोष पर ममता बनर्जी के आवास के बाहर अंडा फेंकने का मामला सामने आया था। (Throwing Eggs on TMC Leader Video) यह घटना उस समय हुई जब कुनाल घोष बैठक में शामिल होने के बाद वहां से निकल रहे थे और मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दो युवकों ने उन पर अंडा फेंका।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद कुनाल घोष ने कालीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस पर भी उठाए सवाल
कुनाल घोष ने कहा कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पुलिस केवल “दर्शक” बनी रही। (Throwing Eggs on TMC Leader Video) उन्होंने कहा कि वह खुद अकेले थाने गए और शिकायत दर्ज कराई। घोष ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से वह डरने वाले नहीं हैं।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: A local youth throws an egg on TMC MLA Kunal Ghosh who was leaving from the residence of party chairperson Mamata Banerjee. pic.twitter.com/CHscjF6qFb
— ANI (@ANI) June 15, 2026
रानीगंज में टीएमसी युवा नेता पर भी अंडे फेंके गए
इसी बीच पश्चिम बंगाल के रानीगंज में टीएमसी युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर भी अंडे फेंके जाने की घटना हुई। पुलिस उन्हें अदालत ले जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने उन पर अंडे फेंके। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और उन्हें सुरक्षित अदालत तक पहुंचाया। सौमित्र बनर्जी को भाजपा नेता रवि केशरी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कुनाल घोष ने आरोप लगाया है कि उन पर हमला करने वाले भाजपा से जुड़े लोग थे। (Throwing Eggs on TMC Leader Video) उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और पार्टी की मजबूती के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और ऐसे हमलों से वह पीछे नहीं हटेंगे।
Trinamool youth leader Soumitra Banerjee attacked with eggs while being taken to court by police.
Price of Eggs increased in West Bengal because of Egg therapy, Egg Facial, and Egg hair conditioning.
Waiting for Mohua’s source of energy “Eggs”. pic.twitter.com/iTE1EJK3X1
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) June 16, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
चीन और नेपाल के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर हुई ‘व्यापक बातचीत’
रबड़, पॉलिमर से बने फुटवियर क्षेत्र की एमएसई को गुणवत्ता नियंत्रण में मोहलत मिली
दुबई: अमेरिकी हमले का शिकार हुए जहाज के बचाए गए 21 चालक दल सदस्यों से मिले भारतीय राजदूत
मध्यप्रदेश देश में परमाणु ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर: अधिकारी
भाजपा नेता ने अभिषेक बनर्जी पर मिट्टी की अवैध खुदाई में संलिप्त होने का आरोप लगाया

Facebook


