एनबीसीसी ने दिल्ली में अगस्त क्रांति भवन के पुनर्विकास के लिए हुडको के साथ किया समझौता

Ads

एनबीसीसी ने दिल्ली में अगस्त क्रांति भवन के पुनर्विकास के लिए हुडको के साथ किया समझौता

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 06:45 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 06:45 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी लिमिटेड ने राष्ट्रीय राजधानी में अगस्त क्रांति भवन के पुनर्विकास के लिए हुडको के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने हुडको के साथ दो अलग-अलग समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

पहला समझौता नई दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस स्थित अगस्त क्रांति भवन के पुनर्विकास से संबंधित है। इसके तहत हुडको और एनबीसीसी ने 18,830 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली पट्टे पर ली गई भूमि के पुनर्विकास के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई है।

दूसरे समझौते के तहत हुडको द्वारा एनबीसीसी की स्वत: टिकाऊ मौजूदा और आगामी परियोजनाओं के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा।

भाषा योगेश अजय

अजय