एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय सेना के मुक्केबाजों ने आठ पदक जीते

Ads

एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय सेना के मुक्केबाजों ने आठ पदक जीते

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 08:04 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) मंगोलिया में संपन्न एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय सेना के मुक्केबाजों ने तीन स्वर्ण पदकों सहित आठ पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। सेना के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुरुष वर्ग में विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा में स्वर्ण), सचिन सिवाच (60 किग्रा में रजत), आकाश (75 किग्रा में कांस्य), लोकेश (85 किग्रा में कांस्य) और नरेंद्र बेरवाल (90 किग्रा में कांस्य) पदक विजेताओं में शामिल रहे।

महिला वर्ग में प्रीति पवार (54 किग्रा में स्वर्ण), जैस्मीन लंबोरिया (57 किग्रा में रजत) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा में स्वर्ण) ने भी पदक जीते।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय सेना के मिशन ओलंपिक कार्यक्रम के तहत सेना खेल संस्थान में प्रशिक्षित मुक्केबाजों ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदकों सहित कुल आठ पदक जीते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम के पदकों की यह उपलब्धि भारतीय सेना द्वारा अपने पेशेवर खेल तंत्र के माध्यम से पोषित उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी उत्कृष्टता को दर्शाती है।’’

भाषा

आनन्द सुधीर

सुधीर