उत्सर्जन कम करके कोयला आधारित संयंत्रों की दक्षता बढ़ाने की जरूरत: आर के सिंह

उत्सर्जन कम करके कोयला आधारित संयंत्रों की दक्षता बढ़ाने की जरूरत: आर के सिंह

उत्सर्जन कम करके कोयला आधारित संयंत्रों की दक्षता बढ़ाने की जरूरत: आर के सिंह
Modified Date: February 13, 2024 / 08:26 pm IST
Published Date: February 13, 2024 8:26 pm IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को कहा कि कोयला आधारित बिजली संयंत्रों का उत्सर्जन स्तर कम करके उनकी दक्षता बढ़ाने की जरूरत है।

बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने रायपुर में एनटीपीसी के भारतीय बिजली स्टेशन ओएंडएम सम्मेलन (आईपीएस 2024) में यह बात कही।

एनटीपीसी ने एक बयान में कहा कि बिजली घरों के रखरखाव और मरम्मत पर केंद्रित यह आयोजन 1982 में सिंगरौली में एनटीपीसी की पहली इकाई की ऐतिहासिक शुरुआत के उपलक्ष्य में किया जाता है।

मंत्री ने कहा कि हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने से चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ताप और नवीकरणीय ऊर्जा दोनों एक साथ मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा, ”दुनिया कोयला आधारित बिजली के खिलाफ नहीं है। हालांकि, हमारे वर्तमान और आगामी कोयला आधारित संयंत्रों की दक्षता बढ़ाकर उत्सर्जन को कम करने की जरूरत है।”

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में