नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) एयर इंडिया के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने शुक्रवार को नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू से मुलाकात की।
नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि बेहतर संपर्क सुविधा और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की भारी मांग के बीच एयर इंडिया की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण है।
एयर इंडिया ने पांच अगस्त को इथियोपियन एयरलाइंस समूह के पूर्व प्रमुख गेब्रेमरियम को सीईओ एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की थी। सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद उनके इस महीने पदभार संभालने की उम्मीद है।
बैठक में नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा और एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
गेब्रेमरियम एयर इंडिया के दूसरे विदेशी सीईओ होंगे। वह ऐसे समय एयरलाइन की कमान संभालेंगे, जब कंपनी विस्तार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रही है।
भाषा योगेश रमण
रमण