BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

New EV Policy Delhi 2026: रोड टैक्स में 100 प्रतिशत छूट…तिपहिया वाहन के खरीदारों को 1.20 लाख रुपए सब्सिडी, इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले

New EV Policy Delhi 2026: रोड टैक्स में 100 प्रतिशत छूट…तिपहिया वाहन के खरीदारों को 1.20 लाख रुपए सब्सिडी, इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले

New EV Policy Delhi 2026: रोड टैक्स में 100 प्रतिशत छूट...तिपहिया वाहन के खरीदारों को 1.20 लाख रुपए सब्सिडी, इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले / Image: AI Generated

New EV Policy Delhi 2026: रोड टैक्स में 100 प्रतिशत छूट...तिपहिया वाहन के खरीदारों को 1.20 लाख रुपए सब्सिडी, इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले / Image: AI Generated

Deepak Dilliwar
Published: 29 Jun 2026 | 4:20 pmModified: 29 Jun 2026 | 4:41 pm
HIGHLIGHTS
  1. इलेक्ट्रिक कारों पर 100% रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट
  2. ई-दोपहिया वाहनों पर पहले तीन वर्षों तक सब्सिडी
  3. 2028 से केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा

नयी दिल्ली: New EV Policy Delhi 2026 दिल्ली सरकार ने सोमवार को नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को मंजूरी दे दी, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में 30 लाख रुपये या उससे कम की एक्स-शोरूम कीमत वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को सड़क कर और पंजीकरण शुल्क पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। नई नीति के तहत ई-दो पहिया वाहन खरीदने वाले लोगों को पहले साल 30,000 रुपये, दूसरे साल 20,000 रुपये और तीसरे साल 10,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

ईवी के रजिस्ट्रेशन में 100 प्रतिशत छूट

New EV Policy Delhi 2026 नीति के तहत एक जनवरी, 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा पंजीकृत किए जाएंगे, जबकि नए पेट्रोल और सीएनजी दोपहिया वाहनों का पंजीकरण चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया जाएगा। एक अप्रैल, 2028 से केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण किया जाएगा।

नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को मंजूरी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इलेट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने और वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए अगले चार वर्षों में नई नीति के तहत लगभग 15,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। दिल्ली कैबिनेट द्वारा अनुमोदित नीति एक जुलाई से लागू होगी और गुप्ता ने इसे 31 मार्च 2030 तक दिल्ली को प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। गुप्ता ने कहा कि नई नीति परिवहन क्षेत्र पर विशेष जोर देती है और पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों में चरणबद्ध परिवर्तन के लिए एक रोडमैप प्रदान करती है। इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने खरीदारों के लिए प्रोत्साहन की घोषणा की है।

ऑटो खरीदने पर 1.20 लाख सब्सिडी

इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के खरीदार पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष में क्रमशः 50,000 रुपये, 40,000 रुपये और 30,000 रुपये के प्रोत्साहन के पात्र होंगे। एक अधिकारी के अनुसार, एन1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक ट्रकों के खरीदारों को एक लाख रुपये तक का खरीद प्रोत्साहन मिलेगा। यह नीति बीएस-चार श्रेणी या मानक से नीचे के चार पहिया वाहनों के मालिकों के लिए एक लाख रुपये का ‘स्क्रैपिंग’ प्रोत्साहन भी प्रदान करेगी, जो अपने वाहनों को स्क्रैप करेंगे और इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि ‘हाइब्रिड’ वाहनों के लिए कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी। नीति के तहत ईवी-संबंधित प्रोत्साहनों के लिए आवेदन करने के वास्ते एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: दिल्ली सरकार के अनुसार नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति 1 जुलाई से लागू होगी और इसका लक्ष्य 31 मार्च 2030 तक दिल्ली को प्रदूषण मुक्त शहर बनाना है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: New EV Policy Delhi 2026: Delhi govt approves EV policy, exemption from road tax, registration fee for e-cars up to Rs 30 lakh

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm