एनएचएआई समर्थित राजमार्ग इंफ्रा के आईपीओ के लिए 99-100 रुपये का मूल्य दायरा तय

Ads

एनएचएआई समर्थित राजमार्ग इंफ्रा के आईपीओ के लिए 99-100 रुपये का मूल्य दायरा तय

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 11:38 AM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 11:38 AM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा प्रायोजित राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरआईआईटी) ने बृहस्पतिवार को अपने आगामी 6,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 99 से 100 रुपये प्रति यूनिट का मूल्य दायरा तय किया है।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार इस इन्विट का पहला सार्वजनिक निर्गम 11 मार्च को खुलेगा और 13 मार्च को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 मार्च को लगेगी। यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सार्वजनिक इन्विट का मकसद राष्ट्रीय राजमार्ग संपत्तियों की मौद्रिकरण क्षमता का लाभ उठाना है, साथ ही मुख्य रूप से खुदरा और घरेलू निवेशकों को लक्षित करते हुए एक उच्च गुणवत्ता वाला दीर्घकालिक निवेश साधन तैयार करना है।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आईपीओ का कुल आकार 6,000 करोड़ रुपये तक है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय