PM Modi in Varanasi | Photo Credit: PM Modi X
वाराणसी: PM Modi in Varanasi पीएम मोदी बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए। प्रार्थना पूरी करने के बाद स्थानीय प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें त्रिशूल, डमरू और पारंपरिक स्टोल भेंट किया। प्रधानमंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।
PM Modi in Varanasi बता दें कि पीएम 14 किलोमीटर लंबा रोड शो (PM Modi Road Show) करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। मंदिर में पीएम बच्चों से भी मिले और उनसे बातचीत की। जैसे ही वह मंदिर परिसर से बाहर निकले, भक्तों ने ‘‘हर हर महादेव’’ के जयकारे लगाए और मोदी ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन दिया। प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर मौजूद बच्चों से भी संक्षिप्त बातचीत की।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय निवासी पूरे मार्ग में कतारों में खड़े रहे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भक्तों और समर्थकों को ‘‘हर हर महादेव’’ और ‘‘जय श्री राम’’ के जयकारे लगाते देखा गया।
मिश्रा ने बताया कि पूरे मार्ग में स्वागत के लिए कई स्थान निर्धारित किए गए थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तथा ढोल व शंख बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो को पार्टी नेता शहर में अब तक के सबसे बड़े रोड शो में से एक बता रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूरे रास्ते सड़कों के दोनों ओर भारी भीड़ देखी गई। अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दौरे के बाद प्रधानमंत्री बुधवार को उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं।
हर हर महादेव !
काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।
माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार… pic.twitter.com/68GTnogoZW
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2026
#WATCH | PM Modi witnesses the Vikramaditya Vedic Clock installed in Shri Kashi Vishwanath temple premises in Varanasi
(video source: DD) pic.twitter.com/JXQibKdEyS
— ANI (@ANI) April 29, 2026