कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: May 17, 2021 9:51 am IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को निकेल वायदा भाव 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,299.50 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 3.10 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,299.50 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 1,881 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में