मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में सुधार

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में सुधार

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 5, 2020 1:57 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को निकेल की कीमत 7.70 रुपये की तेजी के साथ 1,055.30 रुपये प्रति किग्रा हो गयी।

एमसीएक्स में निकेल के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 7.70 रुपये अथवा 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,055.30 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 1,744 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में