एनटीपीसी-महानिर्मिती संघ ने सिन्नर थर्मल पावर का किया अधिग्रहण

एनटीपीसी-महानिर्मिती संघ ने सिन्नर थर्मल पावर का किया अधिग्रहण

एनटीपीसी-महानिर्मिती संघ ने सिन्नर थर्मल पावर का किया अधिग्रहण
Modified Date: February 25, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: February 25, 2026 12:29 pm IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड तथा महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (महानिर्मिती) के संघ ने दिवाला प्रक्रिया के तहत सिन्नर थर्मल पावर लिमिटेड (एसटीपीएल) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कंपनी ने इस संबंध में शेयर बाजार को दी सूचना में हालांकि लेनदेन के मूल्य का खुलासा नहीं किया।

एनटीपीसी ने 24 फरवरी 2026 की दी सूचना में बताया कि महानिर्मिती और एनटीपीसी लिमिटेड के संघ ने राष्ट्रीय कंपनी विधि प्राधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा अनुमोदित समाधान योजना के तहत, दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता, 2016 (आईबीसी) के अंतर्गत कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) से गुजर रही एसटीपीएल का अधिग्रहण पूरा किया।

एसटीपीएल के पास महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर में कुल 1,350 मेगावाट की कोयला आधारित तापीय बिजली परियोजना है।

इस लेनदेन के पूरा होने के बाद, एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 88,132 मेगावाट जबकि वाणिज्यिक क्षमता 87,052 मेगावाट हो गई है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में