भुवनेश्वर, 17 मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार ने मंगलवार को 10,122 लोगों के लिए रोजगार पैदा करने की क्षमता वाले 4,510.65 करोड़ रुपये के 23 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण (एसएलएसडब्ल्यूसीए) की बैठक के दौरान परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
स्वीकृत परियोजनाएं लकड़ी आधारित उद्योग, रसायन, परिधान, तकनीकी कपड़े, फार्मास्युटिकल्स, चिकित्सा उपकरण, विनिर्माण, एल्युमीनियम डाउनस्ट्रीम उद्योग, विद्युत उपकरण, खाद्य और कृषि प्रसंस्करण, पर्यटन और आतिथ्य सहित कई क्षेत्रों में फैली हुई हैं।
अधिकारियों ने कहा कि ये परियोजनाएं 11 जिलों – बालासोर, बोलांगीर, कटक, जगतसिंहपुर, कालाहांडी, क्योंझर, खोरधा, कोरापुट, पुरी, संबलपुर और सुंदरगढ़ में लागू की जाएंगी – जिससे राज्य भर में संतुलित क्षेत्रीय विकास और गहरी औद्योगिक पैठ सुनिश्चित होगी।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय