Reported By: Arun Soni
,Banda Child Death News/Photo Credit: IBC24
CG Two Children Death: बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नदी में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
CG Two Children Death मिली जानकारी के अनुसार, मामला सामरी पाठ थाना क्षेत्र के ग्राम भुताही का है, जहां 4 वर्षीय कुमारी श्रीमती कोरवा और 5 वर्षीय अमरजीत कोरवा नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे कपड़े उतारकर नदी किनारे नहा रहे थे, तभी नहाते-नहाते वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों को जब तक इस घटना की जानकारी हुई तब तक दोनों बच्चे पानी में समा चुके थे।
CG Two Children Death ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बी.पी. सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वही गांव में मातम पसर गया है।