Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेटे के लिए न्याय की गुहार…. मां ने जज से की ये भावुक अपील, पूछा क्यों करवाई गई राजा की हत्या?

Ads

Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेटे के लिए न्याय की गुहार.... मां ने जज से की ये भावुक अपील, पूछा क्यों करवाई गई राजा की हत्या?

Raja Raghuvanshi Murder Case/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • राजा रघुवंशी की मां ने कोर्ट से भावुक अपील की
  • आरोपियों को मिल रही जमानत पर जताई नाराजगी
  • सोनम को दोबारा जेल भेजने की मांग तेज

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बीच अब पीड़ित परिवार का दर्द खुलकर सामने आ रहा है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने कोर्ट से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सोनम को दोबारा जेल भेजा जाना चाहिए।

मां की अपील: सोनम को फिर से जेल भेजा जाए

राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि लगातार आरोपियों (Raja Raghuvanshi Murder Case) को मिल रही जमानत से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने जज से गुहार लगाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस से भले चूक हुई हो, लेकिन उन्हें न्यायालय से पूरी उम्मीद है कि यहां कोई गलती नहीं होगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बाकी आरोपियों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए और सोनम को फिर से जेल भेजा जाना चाहिए।

क्यों करवाई गई राजा की हत्या?

मां का कहना है कि इंदौर की जनता और रघुवंशी समाज में भारी आक्रोश है, ऐसे में सोनम अब कभी इंदौर लौटने की हिम्मत नहीं कर पाएगी। भावुक होते हुए मां ने उस दिन को याद किया जब 2 मई को ही पिछले साल राजा और सोनम शादी की खरीदारी के लिए साथ गए थे। उन्होंने कहा कि आज तक उन्हें इस बात का दर्द है कि वह अपने बेटे को न्याय नहीं दिला पाई हैं। मां ने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कोर्ट न्याय करेगा और सोनम को सजा मिलेगी। साथ ही उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि सोनम के परिवार को उससे पूछना चाहिए कि आखिर राजा की हत्या (Raja Raghuvanshi Murder Case) क्यों करवाई गई।

हनीमून के दौरान हुई थी हत्या

इंदौर के सहकार नगर निवासी 30 वर्षीय राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi Murder Case) पत्नी सोनम के साथ हनीमून में शिलांग गया था। इसी दौरान मई 2025 में साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई। शिलांग पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह ने इंदौर के सुपारी किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी से राजा की हत्या करवाई थी। पांचों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था।

 

ये भी पढ़ें

राजा रघुवंशी हत्याकांड कब हुआ था?

मई 2025 में शिलांग में हनीमून के दौरान यह हत्या हुई थी।

इस मामले में मुख्य आरोपी कौन हैं?

सोनम रघुवंशी और उसका कथित प्रेमी समेत कुल पांच आरोपी शामिल हैं।

क्या सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है?

हाँ, शिलांग पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

परिवार की मुख्य मांग क्या है?

परिवार चाहता है कि सभी आरोपियों की जमानत रद्द हो और सोनम को फिर से जेल भेजा जाए।

मामला अभी किस स्थिति में है?

फिलहाल अदालत में जमानत याचिकाओं पर सुनवाई जारी है।