शराब के बाद तेल के दाम बढ़े, पेट्रोल 1.67 और डीजल 7.10 रुपए/लीटर महंगा

Ads

शराब के बाद तेल के दाम बढ़े, पेट्रोल 1.67 और डीजल 7.10 रुपए/लीटर महंगा

  •  
  • Publish Date - May 5, 2020 / 06:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट 27% से बढ़ाकर 30% कर दी है और डीजल पर वैट 16.75% से बढ़ाकर 30% कर दी है। अब पेट्रोल 1.67 रुपए और डीजल 7.10 रुपए महंगा हो गया है।

पढ़ें- शराब के लिए लाइन में लगने वालों पर फूलों की वर्षा, शख्स ने बोला- इन्हीं के कं…

दरअसल लॉकडाउन के चलते सरकार ने आमदनी प्रभावित होने की वजह से राजस्व में आई कमी की पूर्ति के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया है।

पढ़ें- जान से ज्यादा ‘जाम’ की चिंता, अपनी जगह लाइन में बनाए रखने के लिए बो…

दिल्ली में पेट्रोल पर वैट 27 फीसदी और डीजल पर 30 फीसदी बढ़ा दिया गया है। आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1.67 रुपये और डीजल की कीमत 7.10 रुपये बढ़ गई है।

पढ़ें- देश में बीते 24 घंटे में 3900 मामले, 195 ने तोड़ा दम, संक्रमितों की…

लॉकडाउन के कारण दिल्ली सरकार को राजस्व में भारी नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाकर अपने राजस्व में वृद्धि करना चाहती है।