(Elon Musk Launch X Money/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Elon Musk Launch X Money: एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को केवल सोशल नेटवर्क तक सीमित न रखते हुए इसे सुपर ऐप बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने X Money नाम से नई डिजिटलल पेमेंट और बैंकिंग सेवा (Elon Musk Launch X Money) शुरू की है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स एक ही ऐप पर पैसे भेज सकेंगे, बिलों का भुगतान कर सकेंगे और कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। फिलहाल यह सेवा अमेरिका में X Premium और Premium Plus सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू की गई है। कंपनी का मकसद सोशल मीडिया, डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है।
X Money के जरिए यूजर्स को डिजिटल बैंकिंग (Elon Musk Launch X Money) से जुड़ी कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें दूसरे X यूजर्स को बिना ट्रांसफर फीस के पैसे भेजना, बिलों का भुगतान करना, डायरेक्ट डिपॉजिट, पीयर-टू-पीयर पेमेंट और वायर ट्रांसफर जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी Visa डेबिट कार्ड भी उपलब्ध कराएगी, जिस पर यूजर का X हैंडल दिखाई देगा। कंपनी का दावा है कि कार्ड पर कैशबैक और जमा राशि पर ब्याज जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। जिससे यूजर्स को बेहतर डिजिटल बैंकिंग अनुभव मिलेगा।
Your money, on the world’s most powerful network
𝕏 Money is rolling out to U.S. Premium and Premium+ subscribers starting today pic.twitter.com/2c1UMkB4Kn
— X Money (@XMoney) July 27, 2026
कंपनी के मुताबिक, X Money खुद बैंक के रूप में काम नहीं करेगा। ग्राहकों की जमा राशि एक रेगुलेटेड बैंक में सुरक्षित रखी जाएगी। तेज लेनदेन के लिए आधुनिक पेमेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिससे बैंक अकाउंट और डेबिट कार्ड के बीच तेजी से पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। सुरक्षा बढ़ाने के लिए पासवर्ड की जगह पासकी, फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन और डिवाइस पिन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा ट्रांजैक्शन लिमिट और अतिरिक्त वेरिफिकेशन जैसे सुरक्षा फीचर भी जोड़े गए हैं।
फिलहाल X Money केवल अमेरिका में उपलब्ध है और भारत में इसकी (Elon Musk Launch X Money) लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, एलन मस्क ने भविष्य में इसे दूसरे देशों में भी शुरू करने के संकेत दिए हैं। अगर यह सेवा भारत में आती है तो इसका मुकाबला Google Pay, PhonePe, WhatsApp Payments और अन्य डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से हो सकता है। फिलहाल भारतीय यूजर्स को इसके लॉन्च के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।