साक्षी ने राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में भारत का पांचवां पदक पक्का किया

Ads

साक्षी ने राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में भारत का पांचवां पदक पक्का किया

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 05:12 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 05:12 PM IST

ग्लास्गो, 29 जुलाई (भाषा) भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में 51 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया ।

26 वर्ष की साक्षी ने उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को 5 . 0 से हराया ।

लवलीना बोरगोहेन (75 किलो), प्रीति पवार (54 किलो) और जादूमणि सिंह (पुरूष 55 किलो) के बाद वह इन खेलों में पदक पक्का करने वाली पांचवीं भारतीय मुक्केबाज बन गई ।

भाषा मोना

मोना