ओमान एयर कार्गो आने वाले दिनों में भारत, यूरोप के लिए नेटवर्क क्षमता बढ़ाएगी

Ads

ओमान एयर कार्गो आने वाले दिनों में भारत, यूरोप के लिए नेटवर्क क्षमता बढ़ाएगी

  •  
  • Publish Date - March 4, 2026 / 07:51 PM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 07:51 PM IST

दुबई, चार मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया के एक प्रमुख कार्गो वाहक ओमान एयर कार्गो ने जल्द ही भारत सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए नेटवर्क क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है।

पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण कार्गो कंपनी ने बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर और दुबई के लिए अपनी उड़ानों को फिलहाल निलंबित कर दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”ओमान, ब्रिटेन, यूरोप, भारत और एशिया के बीच नई उड़ानों के माध्यम से आने वाले दिनों में हमारे नेटवर्क में अतिरिक्त क्षमता जोड़ी जाएगी।”

इसमें आगे कहा गया, ”हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि हवाई क्षेत्र के प्रतिबंधों पर अधिक स्पष्टता मिलने के बाद सभी प्रभावित कार्गो की समयसारिणी फिर से तैयार की जाए।”

इस बीच वैश्विक बंदरगाह और लॉजिस्टिक परिचालक डीपी वर्ल्ड ने कहा कि दुबई के प्रमुख बंदरगाह पर सभी टर्मिनल पूरी तरह से चालू हैं, जबकि अधिकारी और बंदरगाह प्रबंधन उन्नत सुरक्षा उपाय कर रहे हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय