मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) डिजिटल ऋण मंच मनीव्यू लिमिटेड का शेयर अपने 34 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचबीद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर ने 55.61 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 63.55 प्रतिशत अधिक है। एनएसई पर यह निर्गम मूल्य से 61.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 10,103.73 करोड़ रुपये रहा।
मनीव्यू लिमिटेड की आरंभिक शेयर बिक्री को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 98.46 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 1,092 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 32-34 रुपये प्रति शेयर था।
नए शेयर से जुटाई गई राशि में से 325 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के ऋण कारोबार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा, जबकि 250 करोड़ रुपये उसकी एनबीएफसी अनुषंगी के पूंजी आधार को बढ़ाने में लगाए जाएंगे। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।
भाषा निहारिका
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pmयूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
01 Oct 2026 | 8:24 pmएचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 8:21 pmहवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
01 Oct 2026 | 8:13 pmहिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा
01 Oct 2026 | 8:11 pmकॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
01 Oct 2026 | 8:07 pmसीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म
01 Oct 2026 | 8:05 pmबिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री
01 Oct 2026 | 7:53 pm