अनुप कुमार साहा एक जनवरी 2027 से कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे
अनुप कुमार साहा एक जनवरी 2027 से कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे
मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक को अनुप कुमार साहा को प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है।
साहा को इस साल की शुरुआत में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था और वह खुदरा बैंकिंग, डेटा विश्लेषण तथा विपणन का काम देख रहे हैं। एमडी एवं सीईओ पद पर उनकी नियुक्ति एक जनवरी, 2027 से तीन साल के लिए होगी।
कोटक महिंद्रा बैंक में शामिल होने से पहले साहा ने आईसीआईसीआई बैंक में लंबे समय तक काम किया था। उन्होंने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस में भी काम किया है।
यह नियुक्ति मौजूदा एमडी एवं सीईओ अशोक वासवानी के अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं करने के फैसले के कारण जरूरी हुई है।
वासवानी ने कहा, ‘‘कोटक में शामिल होने के बाद से उन्होंने हमारे दलों के साथ काफी काम किया है और भविष्य के अवसरों को लेकर स्पष्ट समझ दिखाई है। मुझे भरोसा है कि अनुप कोटक की मजबूत नींव को आगे बढ़ाएंगे, ग्राहकों के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा अनुशासन के साथ बैंक को आगे ले जाएंगे।’’
बैंक के चेयरमैन सी. एस. राजन ने कहा कि साहा अपनी मौजूदा भूमिका में पहले से ही बैंक के कारोबार से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। बैंक को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कारोबार को और मजबूत किया जाएगा तथा सतत वृद्धि को आगे बढ़ाया जाएगा।
भाषा निहारिका
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: अनुप कुमार साहा एक जनवरी 2027 से कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pmशेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
01 Oct 2026 | 4:42 pmसीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
01 Oct 2026 | 4:41 pmरुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर
01 Oct 2026 | 4:37 pmअब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
01 Oct 2026 | 4:28 pmसिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
01 Oct 2026 | 4:06 pm