ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा
ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) ए-वन स्टील्स इंडिया लिमिटेड का शेयर 405 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 14 प्रतिशत की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर कंपनी के शेयर ने 462 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 14 प्रतिशत अधिक है। एनएसई पर यह निर्गम मूल्य से 12.34 प्रतिशत अधिक 455 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,223 करोड़ रुपये रहा।
ए-वन स्टील्स इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 11.61 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 405 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 385-405 रुपये प्रति शेयर था।
नए शेयर के निर्गम से जुटाई गई शुद्ध राशि में से 250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के पूर्व-भुगतान या आंशिक पुनर्भुगतान के लिए किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।
भाषा निहारिका
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pmशेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
01 Oct 2026 | 4:42 pmसीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
01 Oct 2026 | 4:41 pmरुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर
01 Oct 2026 | 4:37 pmअब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
01 Oct 2026 | 4:28 pmसिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
01 Oct 2026 | 4:06 pm