ओएनजीसी का लाभ चौथी तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 6,650 करोड़ रुपये पर

ओएनजीसी का लाभ चौथी तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 6,650 करोड़ रुपये पर

ओएनजीसी का लाभ चौथी तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 6,650 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 26, 2026 / 09:45 pm IST
Published Date: May 26, 2026 9:45 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ 2025-26 की चौथी तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 6,649.97 करोड़ रुपये रहा। तेल और गैस के ऊंचे दाम ने उत्पादन में गिरावट के प्रभाव को कम करने में मदद की।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में यह 6,448.28 करोड़ रुपये और उससे पहले की तीन महीनों (अक्टूबर-दिसंबर 2026) में 8,371.85 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में परिचालन राजस्व मामूली रूप से बढ़कर 35,928.18 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 34,982.23 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष में ओएनजीसी का शुद्ध लाभ 7.6 प्रतिशत घटकर 32,894.02 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 35,610.32 करोड़ रुपये था।

ओएनजीसी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर एक रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में