ऑनवर्ड वर्कस्पेसेज ने नोएडा में एक्सेंचर को 1.65 लाख वर्ग फुट स्थान पट्टे पर दिया

Ads

ऑनवर्ड वर्कस्पेसेज ने नोएडा में एक्सेंचर को 1.65 लाख वर्ग फुट स्थान पट्टे पर दिया

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 03:21 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी ऑनवर्ड वर्कस्पेसेज ने बढ़ती मांग के बीच नोएडा में एक्सेंचर को 1.65 लाख वर्ग फुट क्षेत्र पट्टे पर दिया है। इसमें एक साथ 1,460 लोगों के काम करने की जगह होगी।

ऑनवर्ड वर्कस्पेसेज ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि यह कार्यालय स्थल नोएडा सेक्टर-132 में उसके ‘ऐस कैपिटल’ केंद्र में उपलब्ध कराया गया है।

एक्सेंचर एक वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी है जो प्रौद्योगिकी, परामर्श और डिजिटल समाधान पर केंद्रित है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ एक मार्च, 2026 से ऑनवर्ड वर्कस्पेसेज ने एक्सेंचर को 1,65,000 वर्ग फुट में फैला कार्यस्थल सौंप दिया है…। इसमें एक साथ 1,460 लोगों के काम करने की (वर्क स्टेश्न) की व्यवस्था होगी।

वर्ष 2019 में स्थापित ऑनवर्ड वर्कस्पेसेज वर्तमान में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में आठ लाख वर्ग फुट से अधिक कार्यस्थल का प्रबंधन कर रही है।

रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कोलियर्स के अनुसार, इस वर्ष सह-कार्यस्थल संचालकों द्वारा वार्षिक पट्टा मांग 1.5 से 1.8 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंचने की उम्मीद है।

भाषा निहारिका रमण

रमण