Dhurandhar 2 Box Office Collection image source: IBC24
Dhurandhar 2 Box Office Collection: मुंबई: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह एक जासूस की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेड वेबसाइट सैकनिक के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को ‘पेड प्रीव्यू’ से 43 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की, जो किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन गुरूवार को 102.55 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे भारत में इस फिल्म की कुल कमाई करीब 145 करोड़ रुपए पहुंच गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कमाई के मामले में जवान (75 करोड़), पठान (57 करोड़) और स्त्री-2 (54 करोड़) जैसी हालिया हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। (Dhurandhar 2 Box Office Collection) अनुमान है कि दुनियाभर में फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपए के पार हो चुकी है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म के पहले भाग ने दिसंबर 2025 में 1,300 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड बनाया, जहां 15 लाख से ज्यादा टिकट बिके। फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली माजरी का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान में ‘अंडरकवर ऑपरेटिव’ के रूप में काम करता है। (Dhurandhar 2 Box Office Collection) फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:-