लक्षद्वीप में तीव्र गति वाले ब्रांडबैंड के लिए समुद्रतल में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की मंजूरी

Ads

लक्षद्वीप में तीव्र गति वाले ब्रांडबैंड के लिए समुद्रतल में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की मंजूरी

  •  
  • Publish Date - December 9, 2020 / 10:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को लक्षद्वीप के 11 द्वीपों में तीव्र गति वाले ब्रांडबैंड सेवा प्रदान करने के लिए समुद्रतल में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की मंजूरी दी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी दी।

यह फाइबर केबल हाल में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को जोड़ने के लिए बिछाई गई लाइन की तर्ज पर होगी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने एक करोड़ डेटा केंद्रों की स्थापना को भी मंजूरी दी।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर