दिल्ली में जुलाई में 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत, 2026 में सबसे अधिक
दिल्ली में जुलाई में 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत, 2026 में सबसे अधिक
नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का पंजीकरण जुलाई में 10,719 इकाइयों के साथ 2026 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। माना जा रहा है कि इस महीने के दौरान अधिसूचित दिल्ली सरकार की नई ‘ईवी नीति 2.0’ के चलते ऐसा हुआ।
सरकार के ‘वाहन’ पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में ‘प्योर ईवी’ श्रेणी में 10,719 वाहन पंजीकृत किए गए, जो इससे पिछले महीने जून के 9,296 वाहन से 1,423 अधिक थे। पिछले साल जुलाई में 6,414 प्योर ईवी पंजीकृत किए गए थे।
दिल्ली सरकार ने शहर में एक मजबूत इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए चार्जिंग और बैटरी अदला-बदली बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए कई प्रोत्साहन, कर छूट और प्रावधान के साथ इस साल एक जुलाई को ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026’ अधिसूचित की थी।
आंकड़ों के अनुसार, प्योर ईवी पंजीकरण की संख्या इस साल पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है। जनवरी से शुरू होकर ईवी पंजीकरण में धीरे-धीरे तेजी आई है, जिसमें जनवरी में 6,077 वाहन, फरवरी में 4,983 इकाइयां और मार्च में 7,324 प्योर ईवी पंजीकृत किए गए थे।
अप्रैल में 7,658 इकाइयां पंजीकृत की गईं, इसके बाद मई में 8,738 इकाइयां, जून में 9,296 इकाइयां और जुलाई में 10,719 ईवी वाहन पंजीकृत किए गए।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


