मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत रहने से पाम-पामोलीन तेल में सुधार

मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत रहने से पाम-पामोलीन तेल में सुधार

मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत रहने से पाम-पामोलीन तेल में सुधार
Modified Date: June 16, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: June 16, 2026 10:20 pm IST

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत रहने से मंगलवार को कच्चे पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के दाम मजबूत रहे। बीते दिनों की गिरावट के बाद कम दाम पर बिकवाली घटाये जाने के बीच सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

घट-बढ़ के दौर के बीच एक ओर जहां सरसों तेल-तिलहन, सीपीओ, पामोलीन के दाम में मजबूती रही वहीं मूंगफली तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल के दाम में गिरावट देखी गई। किसानों द्वारा नीचे दाम पर बिकवाली घटाने के बीच सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

मलेशिया एक्सचेंज दोपहर 3.30 बजे लगभग दो प्रतिशत से ज्यादा मजबूती के साथ बंद हुआ। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट जारी है।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज की मजबूती के कारण पाम-पामोलीन तेल कीमतों में सुधार आया। आवक कम रहने के बीच सरसों तेल तिलहन के दाम भी मजबूत रहे।

उन्होंने कहा कि वैसे बाजार में आम तौर पर सभी खाद्य तेलों ग्राहकी कमजोर बनी हुई है।

सूत्रों ने कहा कि पिछले लगभग 20 दिन में सोयाबीन के दाम 600-700 रुपये क्विंटल घटे हैं। सोयाबीन प्लांट वाले भी सोयाबीन का खरीद दाम नीचे लगा रहे हैं। किसान इस नीचे दाम पर बिकवाली करने से बच रहे हैं। इन परिस्थितियों के बीच सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

उन्होंने कहा कि मूंगफली की गर्मी की फसल आने और मांग कमजोर रहने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट देखी गई। बिनौला में कारोबार काफी हद तक ठहराव का शिकार है। मांग आम तौर पर कमजोर रहने के बीच बिनौला तेल में भी गिरावट है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,700-7,725 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,525-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,450-2,750 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,600-2,700 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,600-2,745 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,300 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,900-6,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,750-6,825 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में