PM Modi Donald Trump Meeting G7 Summit France : 16 महीने बाद आमने-सामने आए मोदी और ट्रंप! हाथ तो मिलाया, लेकिन नहीं लगा गले, G7 मंच से उठे बड़े सवाल
फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की 16 महीने बाद पहली मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया, लेकिन इस बार उनका पुराना गले मिलने वाला अंदाज नजर नहीं आया। अब 17 जून को होने वाली अहम द्विपक्षीय बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जिसमें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा होने की उम्मीद है।
PM Modi Donald Trump Meeting G7 Summit France / Image Source ; SCREENGRAB
- G7 शिखर सम्मेलन में 16 महीने बाद पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई।
- दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया, लेकिन इस बार 'हग डिप्लोमेसी' नजर नहीं आई।
- 17 जून को होने वाली द्विपक्षीय बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर फोकस रहेगा।
नई दिल्ली:PM Modi Donald Trump Meeting G7 Summit France फ्रांस में चल रहे जी-7 (G7) शिखर सम्मेलन के मंच पर पूरे 16 महीने के लंबे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से गर्मजोशी से हाथ मिलाया और हालचाल जाना। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पुराना ‘गले मिलने’ वाला अंदाज नजर नहीं आया, जिसने कूटनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी हैं।
17 जून को होगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक
इससे पहले, मेजबान देश फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को बुके देकर उनका विशेष स्वागत किया। Marco Rubio Statement On Commercial Ships फ्रांस में पीएम मोदी का शेड्यूल बेहद व्यस्त है, जहाँ वे कनाडा, ब्रिटेन और यूएई के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। लेकिन सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक 17 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने जा रही है, जिसमें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अंतिम मुहर लग सकती है।
सातवीं बार हिस्सा बन रहे पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ही फ्रांस पहुंचे हैं। भारत इस सम्मेलन में बतौर भागीदार देश 13वीं बार और पीएम मोदी लगातार सातवीं बार हिस्सा ले रहे हैं। फ्रांस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन से भी संक्षिप्त मुलाकात की थी।
BREAKING: Prime Minister of India Narendra Modi and US President Donald Trump hold brief exchanges before the commencement of the G7 meeting in France. pic.twitter.com/9DhMLv3YiZ
— Neelotpal Srivastav (@NS_Neelotpal) June 16, 2026
Trade Agreement को बढ़ाने पर होगा ज़ोर
Strait Of Hormuz US Attack Indian Seamen Killed फ्रांस में पीएम मोदी का शेड्यूल बेहद व्यस्त है। वे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। लेकिन सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक 17 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रस्तावित है। व्हाइट हाउस ने भी पुष्टि की है कि इस बैठक में भारत-अमेरिका Trade Agreement को आगे बढ़ाने पर खास जोर रहेगा।
JUST IN 🚨 Trump meets PM Modi. pic.twitter.com/fD5GT1xOd1
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) June 16, 2026
ये भी पढ़ें
- Bilaspur High Court Landmark Judgment : दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने खुद को लगाई आग, 20 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपी की 10 साल की सजा बरकरार
- Mahamandaleshwar Suminanand Maharaj Death Threat : ‘कन्हैया लाल जैसा हाल करेंगे… मोदी-मोहन भी नहीं बचा पाएंगे! उज्जैन के महामंडलेश्वर को मिली सिर तन से जुदा करने की खौफनाक धमकी
- Raja Raghuvanshi Murder Case Update : ‘मेरे बेटे को क्यों मरवाया?’ सोनम के बयान पर फूटा राजा रघुवंशी की मां का गुस्सा, लगाए कई गंभीर आरोप
- Kinnar Gaddi Dispute Shivpuri : ‘पहले मारेंगे, फिर आत्महत्या का इल्जाम लगाएंगे!’ किन्नर गद्दी को लेकर गादीपति भावना ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Facebook


