पार्क ग्रुप ने उत्तराखंड में कदम रखते हुए रुद्रपुर में शुरू किया 330 बिस्तर का अस्पताल

Ads

पार्क ग्रुप ने उत्तराखंड में कदम रखते हुए रुद्रपुर में शुरू किया 330 बिस्तर का अस्पताल

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 08:53 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने उत्तराखंड में अपने कदम रखते हुए रुद्रपुर में 330 बिस्तर वाले मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल – ‘द मेडिसिटी हॉस्पिटल’ की शुरुआत की।

समूह ने बताया कि यह कुमाऊं क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है।

इसके शुरू होने से समूह की मौजूदगी अब उत्तर भारत के छह राज्यों तक फैल गई है और क्षेत्र में उसकी स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता भी बढ़ी है।

कंपनी के अनुसार, इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, विभिन्न विशेषज्ञताओं की सेवाएं और प्रमुख संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध है।

यह कुमाऊं क्षेत्र में बढ़ती उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को पूरा करने के साथ-साथ कंपनी की दीर्घकालिक विस्तार योजना का हिस्सा है।

पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंकित गुप्ता ने कहा कि रुद्रपुर में ‘द मेडिसिटी हॉस्पिटल’ की शुरुआत कंपनी की आक्रामक विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह अस्पताल पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहां अब भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी जरूरत है।

भाषा यासिर पाण्डेय

पाण्डेय