(Flipkart Free Netflix Subscription/ Image Credit: Screengrab)
बिजनेस: Flipkart Free Netflix Subscription: अगर आप Flipkart से नियमित ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने Plus मेंबर्स के लिए एक नया रिवॉर्ड प्रोग्राम शुरू किया है। इस नई सुविधा के तहत योग्य ग्राहक हर महीने बिना अतिरिक्त शुल्क के Netflix Mobile Plan का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए अलग से Netflix का सब्सक्रिप्शन खरीदने (Flipkart Free Netflix Subscription) की जरूरत नहीं होगी। Flipkart ने यह सुविधा Netflix के साथ साझेदारी में शुरू की है और यह ऑफर 1 अगस्त से लागू कर दिया गया है।
इस ऑफर का फायदा केवल Flipkart Plus मेंबर्स (Flipkart Free Netflix Subscription) को मिलेगा। इसके लिए एक कैलेंडर महीने के भीतर कम से कम 299 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले चार योग्य ऑर्डर पूरे करने होंगे। ये ऑर्डर Flipkart, Flipkart Grocery या Flipkart Minutes के जरिए किए जा सकते हैं। जैसे ही चौथा योग्य ऑर्डर पूरा होगा, ग्राहक Flipkart ऐप के माध्यम से 30 दिनों के लिए Netflix Mobile Plan बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के एक्टिवेट कर सकेंगे। इससे मनोरंजन का खर्च कम करने में मदद मिलेगी।
यह ऑफर एक बार एक्टिवेट होने के बाद हमेशा के लिए नहीं रहेगा। Netflix Mobile Plan की वैधता 30 दिन की होगी। अगला मुफ्त प्लान पाने के लिए अगले महीने भी ग्राहक को कम से कम 299 रुपये के चार योग्य ऑर्डर पूरे करने होंगे। यानी जो लोग नियमित रूप से Flipkart पर खरीदारी करते हैं। उनके लिए यह ऑफर सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि निर्धारित शर्त पूरी नहीं होगी तो अगले महीने मुफ्त प्लान नहीं मिलेगा।
अगर आप अभी Flipkart Plus मेंबर नहीं हैं तो भी इस सुविधा का लाभ लेने का मौका है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 12 महीनों में 15 ऑर्डर पूरे करने वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त सदस्यता शुल्क के Flipkart Plus प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। Plus मेंबर बनने के बाद यूजर्स को Netflix ऑफर के साथ-साथ कई अन्य एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स और रिवॉर्ड भी मिलते हैं।
Netflix और Flipkart की यह साझेदारी भारत में ई-कॉमर्स और मनोरंजन को जोड़ने (Flipkart Free Netflix Subscription) की एक नई पहल मानी जा रही है। योग्य ग्राहक Netflix Mobile Plan के जरिए भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्में, वेब सीरीज और अन्य कंटेंट देख सकेंगे। खास बात यह है कि अलग से Netflix सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि आप हर महीने Flipkart, Grocery या Minutes से खरीदारी करते हैं तो यह ऑफर आपके लिए बचत और मनोरंजन दोनों का शानदार विकल्प बन सकता है।