पेटीएम का शेयर लगातार दूसरे दिन चढ़ा, 10% की आई उछाल, निवेशकों में खुशी

पेटीएम का शेयर लगातार दूसरे दिन चढ़ा, After the fall, the stock of Paytm rose for the second consecutive day

पेटीएम का शेयर लगातार दूसरे दिन चढ़ा, 10% की आई उछाल, निवेशकों में खुशी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: November 24, 2021 6:57 pm IST

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर बुधवार को 17 प्रतिशत और चढ़ गया। इससे पहले मंगलवार को भी कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत चढ़ा था। वहीं सूचीबद्धता के बाद लगातार दो कारोबारी सत्रों में पेटीएम का शेयर टूटा था।

Read More : CM भूपेश बघेल ने कोरोना से मृत लोगों के परिवारों को 4 लाख मुआवजा देने केंद्र को लिखा पत्र, ‘कोविड न्याय अभियान’ के लिए मांगा समर्थन 

बीएसई में कंपनी का शेयर 17.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,753.15 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 19.73 फीसदी उछलकर 1,790 रुपये पर पहुंचा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का 17.28 प्रतिशत के लाभ से 1,753 रुपये पर बंद हुआ।

Read More :  ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल बिजनेस मीट के लिए किया आमंत्रित, BSF को अधिक शक्ति देने का कानून वापस लेने की मांग 

इसके साथ ही बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है। कारोबार बंद होने के समय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,13,652.10 करोड़ रुपये था। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर की बृहस्पतिवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई थी और यह 2,150 रुपये के निर्गम मूल्य से 27 प्रतिशत नीचे आ गया था।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।