Petrol Diesel Latest Price: देशभर में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, इतने रुपए कम हुए दोनों के दाम, महंगाई से जूझती जनता को मिली बड़ी राहत
देशभर में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, इतने रुपए कम हुए दोनों के दाम, Petrol Diesel Latest Price: New Price of Petrol Diesel Released by Govt amid Festive Season

इस्लामाबादः Petrol Diesel Latest Price हम तो महंगाई से बेहाल हैं भइया... आज के दौर में हर आदमी के मुंह से कुछ ऐसा ही शब्द सुनने को मिल रहा है। ऐसा हो भी क्यों ना.. जब महंगाई इतनी बढ़ रही है। खाने-पीने की चीजों के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। आम आदमी अब सरकार की ओर राहत की उम्मीदों से देख रहा है। पाकिस्तान में हालात तो और खराब है। यहां महंगाई चरम पर हैं। इसी बीच अब वहां की सरकार ने एक बार फिर आम आदमी को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है। तो चलिए आज आपकों बताते हैं कि पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के रेट क्या हैः-
Petrol Diesel Latest Price पाकिस्तान सरकार ने हाल में तेल के वैश्विक दामों की समीक्षा के बाद आम आदमी को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 2.70 रुपए व हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमतों में 3.40 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल की कीमत घटकर 247 रुपए हो गई है। बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने सितंबर में सरकार ने तेल की कीमतों में 7 रुपये की गिरावट के कारण पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। नई दरें तुरंत प्रभावी होने की उम्मीद है, जिससे बढ़ती जीवन लागत के बीच जनता को कुछ राहत मिलेगी।
बता दें कि पाकिस्तानी सरकार पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर करीब 76 रुपये प्रति लीटर टैक्स वसूल रही है। सरकार दोनों उत्पादों पर 60 रुपये प्रति लीटर पेट्रोलियम डेवलपमेंट लेवी भी वसूल रही है। बता दें कि पिछले 3 सालों से पाकिस्तान महंगाई और नकदी संकट से जूझ रहा है। इस मुल्क में खाने-पीने के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं।
आदेश कॉपी
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Petrol Diesel Latest Price: New Price of Petrol Diesel Released by Govt amid Festive Season
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm